Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर में SEBI द्वारा ‘Smart Investors Awareness Programme’ का हुआ आयोजन

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर में SEBI द्वारा ‘Smart Investors Awareness Programme’ का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। विद्यार्थियों को निवेश के प्रति जागरूक करने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं सूझ-बूझ के साथ निवेश संबंधी निर्णय लेने की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा ‘Smart Investors Awareness Programme’ का आयोजन तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के B.Sc. Agriculture एवं MCA के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निवेश के विभिन्न पहलुओं, वित्तीय जागरूकता, निवेश में सावधानियों तथा सुरक्षित निवेश के महत्व के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए निवेश एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और साथ हीं अपने प्रश्नों की जानकारियाँ प्राप्त की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु SEBI के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को कम उम्र से ही निवेश तथा वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनोज मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. जी. सिंह, डॉ. अमित प्रताप एवं डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सूझ-बूझ वाले निवेशक बनने के लिए आवश्यक जानकारी एवं वित्तीय समझ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …