गाज़ीपुर। सनबीम स्कूल, गाज़ीपुर में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराते हुए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी एवं समर्पण की भावना विकसित करना था। विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह वाइसचेयरमैन शोभा सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगत सिंह के जीवन और उनके अमर बलिदान को स्मरण किया। विद्यार्थियों ने उनके प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में सदैव सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने उनके प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में सदैव सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। सनबीम स्कूल, गाज़ीपुर परिवार ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..