गाजीपुर। बेलसड़ी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल गोंड उर्फ चिंटू शुक्रवार को जाति प्रमाण पत्र बनवाने की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता विजय मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग की। राहुल गोंड की बातों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने तत्काल जिलाधिकारी गाजीपुर से वार्ता कर समस्या के संबंध में जानकारी ली। वार्ता के बाद उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को आश्वस्त किया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कराते हुए लगभग एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र बन जाएगा। पूर्व मंत्री के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उनका आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि निर्धारित समय में प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..