Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भगवान विश्‍वकर्मा जयंती पर समाजवादियो ने की पूजा-अर्चना

गाजीपुर: भगवान विश्‍वकर्मा जयंती पर समाजवादियो ने की पूजा-अर्चना

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी के निर्देशन में आज जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश को भाजपा सरकार द्वारा समाप्त किया जाना विश्वकर्मा समाज की भावनाओं और सम्मान के विपरीत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर पुनः सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा तथा विश्वकर्मा समाज के सम्मान में लखनऊ सहित प्रदेश में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कराने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के सभी वर्गों को सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थित पीडीए समाज के लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा के पांच पुत्र मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी और दैवज्ञ बताए गए हैं। प्राचीन भारतीय परंपरा में पुष्पक विमान, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, कर्ण के कुंडल सहित अनेक दिव्य एवं अद्भुत निर्माणों का श्रेय भगवान विश्वकर्मा जी को दिया जाता है।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार पाण्डेय, विभा पाल, बिंदु बाला बिंद, रीना यादव, पूजा गौतम, आत्मा यादव, धर्मचंद यादव, सदानंद यादव, सदानंद कनौजिया, चंद्रमा विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, जगत मोहन बिंद, डॉ. एस.पी. यादव, अशोक यादव, शशिकांत शर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सूरज राम बागी, परशुराम बिंद, जितेंद्र भारती, प्रभुनाथ राम, हरबंस यादव, बैजूनाथ यादव, आत्मा प्रकाश यादव, रामशीष यादव, सूगू यादव, रामबचन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर 25 सितंबर को

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में आगामी 25 सितंबर दिन शुक्रवार को निःशुल्क …