Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिजली विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिजली विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के सर्किल परिसर में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने अपने समस्त कर्मचारियों के साथ सर्किल परिसर में स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विभागीय परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अभियान में विभागीय कर्मचारियों की सहभागिता ने परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर डीएम व सीडीओ ने किया रक्‍तदान

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम के क्रम में जिलाधिकारी …