Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर डीएम व सीडीओ ने किया रक्‍तदान

पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर डीएम व सीडीओ ने किया रक्‍तदान

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज स्थित रक्त कोष में स्वयं रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता जीवनरक्षक साबित होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को चिकित्सकीय मानकों के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी पात्र लोगों से रक्तदान शिविरों में भाग लेने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय पात्रता का परीक्षण किया जाता है। इसलिए रक्तदान हमेशा चिकित्सकीय सलाह एवं निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद मरीजों को रक्त के विभिन्न घटकों के माध्यम से उपचार में सहायता मिल सकती है। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रचार्य आनन्द मिश्रा के साथ डॉक्टर, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलाल को भेजा थाने  

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण …