Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई जखनिया, गाजीपुर में पूजे गये विश्‍व शिल्‍पी

साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई जखनिया, गाजीपुर में पूजे गये विश्‍व शिल्‍पी

गाजीपुर। साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई जखनिया, गाजीपुर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक पूजन कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। पूजा समारोह में संस्थान के प्रिंसिपल अमरनाथ यादव, शिक्षक संदीप, सर्वानंद पाण्डेय, अशोक भारद्वाज सहित अन्य अध्यापकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उत्साह का वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्वकर्मा मंदिर में चरित मानस पाठ एवं हवन-पूजन

गाजीपुर। विश्वकर्मा समाज द्वारा गाजीपुर नगर क्षेत्र स्थित रूई मंडी गंगा तट पर भगवान विश्वकर्मा …