Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एसडीएम सैदपुर ने भितरी बाजार में हटवाया अतिक्रमण

एसडीएम सैदपुर ने भितरी बाजार में हटवाया अतिक्रमण

गाजीपुर। सैदपुर के उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के दिशा निर्देशानुसार मंगलवार को तहसीलदार सुमन यादव ने बुल्डोजर चलाकर  भितरी बाजार मे अतिक्रमण हटवाया इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक इन्द्रप्रताप सिंह,लेखपाल अमित कुमार,ग्राम विकास अधिकारी सुधीर यादव,पुलिस चॊकी प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे पुलिस कर्मी मौजूद थे।  भितरी बाजार मे अतिक्रमण के चलते बरसात का पानी तथा नाबदान का गन्दा जल मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होकर आवागमन प्रभावित करता था।दुकानदारॊ द्वारा नाली पाटकर व चबूतरा निर्माण कर अवॆध रूप से कब्जा किया गया था जिसका खामियाजा आम नागरिकों सहित स्कूल जाने वाले बच्चों को भुगतना पङता था।उसी गन्दे जल मे प्रवेश कर आना जाना पङता था। दो जेबीसी से दर्जनों दुकानों से कब्जा हटाया गया।तहसीलदार सुमन यादव ने बताया कि भितरी बाजार में जलजमाव की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूपी डिप्‍लोमा इंजीनियर महासंघ गाजीपुर के रक्‍तवीरों को डीएम ने किया सम्‍मानित   

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जनपद शाखा गाजीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी …