Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर के आंदोलनरत इंटर्न एवं छात्रों से एसडीएम सदरन ने की वार्ता, ओपीडी सेवाएं सुचारू

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर के आंदोलनरत इंटर्न एवं छात्रों से एसडीएम सदरन ने की वार्ता, ओपीडी सेवाएं सुचारू

गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर में इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर धरना/हड़ताल पर बैठे इंटर्न एवं छात्रों से आज उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर द्वारा महाविद्यालय परिसर में वार्ता की गई। वार्ता के दौरान इंटर्न एवं छात्रों द्वारा स्टाइपेंड में वृद्धि से संबंधित अपनी मांग एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर द्वारा उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा अवगत कराया गया कि उनकी मांगों से नियमानुसार सक्षम स्तर को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय में संचालित चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी नियमित रूप से संचालित है तथा मरीजों को चिकित्सकों द्वारा देखा जा रहा है। ओपीडी में मरीजों के आवागमन, परीक्षण एवं उपचार में किसी प्रकार की रोक-टोक अथवा बाधा नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा परिसर में शांति एवं सामान्य व्यवस्था बनाए रखी जाए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25 हजार का इनामिया बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.09.2026 …