Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर सदर विधानसभा से बसपा के प्रत्‍याशी हो सकते हैं डा. पारस बिंद

गाजीपुर सदर विधानसभा से बसपा के प्रत्‍याशी हो सकते हैं डा. पारस बिंद

शिवकुमार

गाजीपुर। सदर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी से पूर्व जिला सचिव डा. पारस बिंद प्रत्‍याशी हो सकते हैं। बसपा के सूत्रों ने बताया कि चयन प्रक्रिया में आ गये हैं शीघ्र ही घोषणा हो जायेगी। डा. पारस बिंद सदर विधानसभा के सौरी गांव के रहने वाले हैं। डा. पारस बिंद दांत के रोगों के चिकित्‍सक भी हैं। डा. पारस बिंद पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, सादात विधानसभा के प्रभारी, जिला सचिव, बिंद भाईचारा समाज के जिलाध्‍यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। सदर विधानसभा में करीब चार लाख मतदाता हैं। जिसमे सबसे ज्‍यादा बिंद मतदाता हैं। बिंद मतदाताओं की संख्‍या करीब 80 हजार है। इसके बाद यादव मतदाता आते हैं, तीसरे नम्‍बर पर दलित मतदाताओं की संख्‍या है। बसपा के रणनीतिकारों ने बिंद के नाम को आगे करके विधानसभा चुनाव 2027 में सरगर्मी फैला दी है, अब देखना है कि बिंद समाज आने वाले समय में भाजपा से मोह भंग कर हाथी पर चढ़ सकता हैं या फिर कमल का साथ देगा।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25 हजार का इनामिया बाल अपचारी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.09.2026 …