Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 सितंबर तक होगा प्रवेश के लिए काउंसलिंग

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 सितंबर तक होगा प्रवेश के लिए काउंसलिंग

गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना में सत्र 2026 में द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है जिसकी प्रवेश की तिथि 12.09.2026 से 17.09.2026 तक (अवकाश सहीत) निर्धारित है अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण में प्रवेश हेतु जानकारी के लिए लिंक http://www.scvtup.in पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है एवं दिये गये लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथी अंकित कर चयन परिणाम बुलावा पत्र का प्रिन्ट प्राप्त कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित, अंक पत्रो की प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज पोटो सहित संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते है। साथ ही साथ यह भी सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना, जहुराबाद गाजीपुर तहसील कासिमाबाद के प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गाजीपुर। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। …