Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी का बीती रात ग्राम डिहिया स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिचितों के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष पासी के छोटे भाई थे। मोती पासी की सामाजिक स्तर पर भी क्षेत्र में अपनी पहचान थी। वे लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते थे, जिसके चलते क्षेत्र में उनके परिचितों और शुभचिंतकों की संख्या काफी थी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मोती पासी अपने पीछे बेटे-बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार परिवार के कई सदस्य मुंबई में रहते हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार की रूपरेखा तय की जाएगी। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन से देवकली ब्लॉक क्षेत्र में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर पहुंच रहे हैं तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों ने धूमधाम से मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

गाज़ीपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा Black Paper Hotel, गाज़ीपुर …