गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के पियरी गाँव में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल व जन संवाद जिला अध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।जन चौपाल को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आर एस कुशवाहा ने कहा पीडीए समाज के लोगो को 2027 मे होने वाले चुनाव मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एक जूट होकर कार्य करना चाहिए।इसके लिए हर गांव मे बूथ को मजबूत करना होगा। चुनाव बूथ को मजबूत करके ही जीता जा सकता है।प्रदेश मे माहौल तेजी से बदल रहा है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार को छात्र, नौजवान, किसान और मजदूर विरोधी बताया। अपने 10 साल के कार्यकाल में कमजोर तबके के लिए कोई काम नहीं किया है। इस अवसर पर पीडीए जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा भाजपा सरकार को संविधान मे विश्वास नही है।सत्ता हासिल करने के लिए समाज के कमजोर वर्ग व पिछङे वर्गो को गुमराह कर वोट तो हासिल किया परन्तु भागीदारी नही दिया जिससे अमीर अमीर होता जा रहा है तथा गरीब वर्ग मंहगाई की दर्द से कराह रहा है।बेरोजगारी चरम सीमा पर है।नौजवानो को नौकरी मांगने पर लाठियां मिल रही हॆ। 2027 का जीवन मरण का प्रश्न बन गया है। इस अवसर पर विधायक अंकित भारती, ओपी भारती, हंसराज कुशवाहा, इन्द्रदेव कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राजनाथ यादव, कमलेश यादव, श्रीराम, देवनाथ कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद थे चालन विनोद कुशवाहा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..