गाज़ीपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा Black Paper Hotel, गाज़ीपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न संस्थानों एवं क्लीनिकों से जुड़े फिजियोथेरेपिस्टों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा समाज में फिजियोथेरेपिस्टों की भूमिका को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि आज के समय में फिजियोथेरेपी केवल दर्द एवं चोट के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजिकल, स्पोर्ट्स इंजरी, वृद्धावस्था तथा पुनर्वास चिकित्सा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों ने आपसी एकता एवं सहयोग के साथ फिजियोथेरेपी को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।समारोह में प्रमुख रूप से डॉ . गौरव वर्मा , डॉ . सीमा पाण्डेय , डॉ . पवित्रा तिवारी , डॉ . प्रदीप यादव , डॉ . पुनीत यादव , डॉ अभिषेक मौर्या , डॉ . दीपक यादव डॉ प्रदुमन यादव एवं डॉ खुशबु गुप्ता सहित अन्य फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी फिजियोथेरेपिस्टों ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए फिजियोथेरेपी के क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा समाज की बेहतर स्वास्थ्य सेवा में अपना योगदान देने की बात कही।“फिजियोथेरेपी—स्वस्थ जीवन, बेहतर गतिशीलता और आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।”
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..