Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया साक्षरता दिवस

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया साक्षरता दिवस

गाजीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में सोमवार को साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज की देखरेख एवं अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह एवं गिरीश चौबे ने किया। इस दौरान छात्राओं ने साक्षरता के महत्व को लेकर विभिन्न आकर्षक स्लोगन एवं तख्तियों के साथ जागरूकता संदेश दिया। छात्राओं द्वारा लगाए गए “सब पढ़ें, सब बढ़ें” तथा “साक्षरता है वरदान, बनाता जीवन महान” जैसे नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति और समाज के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि साक्षरता विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं शिक्षित होने के साथ ही आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तोरिया की बीज के लिए पोर्टल पर आनलाइन करें आवेदन

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन …