Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत

नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत

गाजीपुर। जिले में नवागत अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रवीण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत जनपद गाजीपुर के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, लाइन लॉस कम करने एवं राजस्व वसूली में बढ़ोतरी में पूर्ण रूपेण सहयोग का वचन दिया। स्वागत कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह ‘मामा’, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सहित विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत अधीक्षण अभियंता को जिले में कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों एवं मजदूरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक समन्वय के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन विद्युत विभाग के हितों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाता रहेगा। नवागत अधीक्षण अभियंता ने भी संगठन को कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।नवागत अधीक्षण अभियंता के स्वागत समारोह में सहस्रजित यादव, कैलाश यादव, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, तेजस राज, प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, शशिकांत कुशवाहा, शशीकांत मौर्य सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तोरिया की बीज के लिए पोर्टल पर आनलाइन करें आवेदन

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है तोरिया बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन …