Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ऐतिहासिक स्‍थल भितरी बाजार में जलजमाव और गंदगी का साम्राज्‍य

ऐतिहासिक स्‍थल भितरी बाजार में जलजमाव और गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। ऐतहासिक स्थल भितरी बाजार में गन्दे पानी की निकासी की व्‍यवस्था व  नाली की सफाई न होने से नाबदान का गन्दा पानी ओवर फ्लो करके मुख्य मार्ग पर बहता रहता है जिससे बाजार में आने जाने वाले नागरिकों को गन्दे जल में प्रवेश कर आना जाना पड़ता है। स्थिति उस समय हास्यापद हो जाती है जब कीचड़युक्त पानी में दो पहिये के वाहन से यात्रा करने वाले यात्री गिर पड़ते है या महिलाओं के ऊपर छीटे पड़ते है। शर्म से शिर झुक जाता है। आये दिन दूर दराज के पर्यटक सम्राट स्कन्द गुप्त की लाट व खुदाई स्थल को देखने आते है तो सड़क की दुर्दशा देखकर कोसने लगते है। कस्बे के नागरिकों सहित बाजार मे आने वाले नागरिक भी सड़क की दुर्दशा से  परेशान है। चाहे कोई भी मौसम हो सड़क पर पानी हमेशा इकठ्ठा होकर एक तरफ आवागमन प्रभावित करता है तो दूसरी तरफ हमेशा बदबू देता है मच्छरों का चारगाह बन गया है। भितरी कस्बे के निवासी समाजसेवी कार्यकर्ता अदनान खां, मो०कमाल अहमद ने हालूदीन,एकलाख अहमद,मो० वाहिद,डा० बुधिराज प्रसाद,माता प्रसाद,पूर्व ग्राम प्रधान मो० बाबर ने मांग किया है। नाली की सफाई करके गन्दे पानी की निकासी की उचित व्‍यवस्था किया जाय ताकि समस्याओं का निदान हो सके। पानी निकासी के लिए ग्रामीणों सासंद,विधायक से लेकर संबधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया परन्तु आश्वासन के अलावा आज तक कोई भी निदान नही कियट गया जिसका खामियाजा आम नागरिक भुगतने को विवश है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब गाजीपुर ने किया शिक्षकों का सम्‍मान  

गाजीपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के शुभ …