Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लगभग आठ करोड़ की लागत से अक्‍टूबर माह के बाद गाजीपुर नगर की बनेगी सड़कें- अधिशासी अधिकारी  

लगभग आठ करोड़ की लागत से अक्‍टूबर माह के बाद गाजीपुर नगर की बनेगी सड़कें- अधिशासी अधिकारी  

गाजीपुर! अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने अवगत कराया है कि अवस्थापना विकास निधि (कॉर्पस) निधि के अंतर्गत रु0 7,85,59000 से  सड़कों, नाला/नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। चूंकि वर्तमान में वर्षा ऋतु होने के कारण उक्त निर्माण कार्य, मरम्मत आदि कराया जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में एक अक्टूबर 2026 के पश्चात ही निर्माण कार्य कराया जाना संभव होगा तथा माह दिसंबर 2026 तक उक्त सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।  इसी क्रम में वर्षा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा भी एक अक्टूबर 2026 के बाद सड़कों के मरम्मत, निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा भी गया है, स्वीकृति के बाद बजट आवंटन होने पर अन्य निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

परिषदीय विद्यालय कंहईपुर की छात्राओं ने धरा नव दुर्गा का रूप

गाजीपुर। कंहईपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य एवं भक्तिमय …