Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाह फैज स्‍कूल, गाजीपुर की बेटियो का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में बना रनर-अप

शाह फैज स्‍कूल, गाजीपुर की बेटियो का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में बना रनर-अप

गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर की छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे पूर्वी क्षेत्र में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (Runner-Up) दिलाया। प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।प्रतियोगिता में अर्पिता कुमारी, नव्येद्या आनंद एवं अंजली कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं शिल्पा यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा विशाखा यादव, अंशिका राय एवं आयत फातिमा ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने सभी विजेता छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में  उन्होंने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन तथा प्रशिक्षक देवेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन को दिया। मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उप-प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, समन्वयक अंजली श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रेम, विश्वास, सुरक्षा के संकल्प का पर्व है रक्षाबंधन!

गाजीपुर। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं,बल्कि रक्षा और मंगलकामना का भी …