गाजीपुर। यौमे आजादी 15 अगस्त 2026 एम ए एच इंटर कॉलेज में शानदार ढंग से आज मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ विनोद कुमार राय द्वारा प्रात 8:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान देश भक्ति के नारे एवं सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेश किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें देशभक्ति गीत ड्रामा नाटक कव्वाली आदि रोचक कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेश किया जिसकी उपस्थित अतिथियों ने बड़ी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका अकसा बेगम जमील खा शम्स तबरेज द्वारा किया गया सर्वप्रथम तिलावत कलाम पाक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके बाद होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण नीचे दिया गया है। मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार राय ने एम ए एच इंटर कॉलेज में चल रहे शैक्षिक उन्नयन एवं पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि जनपद में ऐसे और भी विद्यालय हो जाएं तो सामान्य एवं अभाव में रहने वाले छात्र-छात्राओं की एक बड़ी आबादी को देश की तरक्कीसे जोड़ा जा सकता है और ऐसा करने से ही देश विकसित राष्ट्र की तरफ अग्रसर हो सकता है। विद्यालय के प्रबंधक हाजी मोहम्मद वारिस हसनखान नेदेश की आजादी पर अपनी जान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह उम्मीद जाहिर किया कि हमारी नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरित होकर भारत के भविष्य निर्माण में सक्रिय योगदान देगी इस दिशा में विद्यालय द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और आने वाले सत्र में कक्षा 6 से लेकर 12 तक छात्राओं की शिक्षा प्रारंभ हो जाएगी विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद आमिर ने अपने संबोधन में कहा कि देश और राष्ट्र का निर्माण इन्हीं विद्यालयों में होता है यह छात्र-छात्राएं हमारा कल का भारत है इनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है यदि इनको अच्छी शिक्षा दी गई तो राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान देने में सक्षम है तभी राष्ट्र को विकसित बनाने का सपना साकार होगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जनाब मजहर हुसैन साहब प्रबंध समिति के सदस्य जनाब जुबेर अहमद खान एडवोकेट जनाब शबबर हुसैन साहब एवं अन्य क्षेत्र के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिनांक 14 अगस्त को आयोजित विज्ञान आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में चयनित मॉडल एवं उनके बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र धनराशि और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि के हाथों वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्ति प्रवक्ता श्री विजय शंकर राय ने भी विद्यालय के शिक्षकों प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार को 15 अगस्त की बधाई देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..