Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिर उसके बाद ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी लोगों ने देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर डायरेक्टर आमिर अली ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, एकता, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …