Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: साइबर हेल्‍प डेस्‍क जंगीपुर ने धोखाधडी का सवा लाख रूपये कराया वापस

गाजीपुर: साइबर हेल्‍प डेस्‍क जंगीपुर ने धोखाधडी का सवा लाख रूपये कराया वापस

गाजीपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर की त्वरित कार्यवाही,शिकायतकर्ता के साथ हुयी 122,100.00/-  रु0  की साइबर धोखाधड़ी को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता लालजी राम पुत्र स्व0 सीता राम निवासी ग्राम जंगीपुर वार्ड न0 02 निहाल नगर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर  द्वारा 122,100.00/-रू0 की साइबर धोखाधड़ी सम्बंधित शिकायत दर्ज करायी गयीजनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर द्वारा NCRP पोर्टल द्वारा प्राप्त कम्पलेन नम्बर 23106260115028के माध्यम से 122,100.00/- रु0 की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई ।इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष जंगीपुर  शिवमणि त्रिपाठी , उ0नि0 जमालुद्दीन, का0 आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर का आभार व्यक्त किया जनहित में अपीलसाइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवाwww.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक- पीयूष राय

गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में …