Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: छात्र-नौजवान, किसान और मजदूरो की विरोधी है भाजपा सरकार- पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर

गाजीपुर: छात्र-नौजवान, किसान और मजदूरो की विरोधी है भाजपा सरकार- पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर

गाजीपुर। जखनिया में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पीडीए जन पंचायत का कार्यक्रम ग्राम पंचायत- केसरुवां, बिजरा,चौजा व महमूदपुर में सम्पन्न हुआ। पीडीए पंचायत में मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी श्री रामजतन राजभर जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश देश की सरकार छात्र नौजवान किसान मजदूर विरोधी है अपने 10 साल के कार्यकाल में कमजोर तबके के लिए कोई भी कार्य इन्होंने नहीं किया। महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है लूटो हत्या बलात्कार पूरे प्रदेश में खुलेआम सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। सप्त पोषित अपराधी थाने और तहसीलों को चलाने का काम और लूटने का काम कर रहे हैं प्रदेश के गरीब कमजोरों का विश्वास बीजेपी की सरकार से टूटा है।भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर में चोरी करके आम जनता के विश्वास और उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम भाजपा के लोगों ने किया गया है। 2027 में पीडीए समाज के सभी लोग लामबंद होकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते है। कार्यक्रम में सबसे विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू पूर्व विधायक त्रिवेणी राम पूर्व प्रमुख गरीब राम जितेंद्र भारती डॉ विजय बहादुर यादव लल्लन राम जमुना यादव लालजी राम , राम लक्ष्मण प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थितहै।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक- पीयूष राय

गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में …