Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: स्‍वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्‍पादो की प्रदर्शनी का डीएम ने किया अवलोकन, कहा-समूह द्वारा उत्‍पादो की करें ब्राडिंग

गाजीपुर: स्‍वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्‍पादो की प्रदर्शनी का डीएम ने किया अवलोकन, कहा-समूह द्वारा उत्‍पादो की करें ब्राडिंग

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास जिलाधिकारी आलोक प्रसाद अध्यक्षता में विकासखंड बाराचवर में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कार्यशाला एवं उत्पाद प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, उत्पादन की प्रक्रिया, लागत, गुणवत्ता एवं बाजार में बिक्री की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए विभिन्न विभागों से मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि बीज, ऋण, उपकरण, प्रशिक्षण अथवा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हैं तथा महिलाओं को उनका लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक- पीयूष राय

गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में …