Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: अपहृत नाबालिग बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गाजीपुर: अपहृत नाबालिग बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। दिनांक 01.08.2026 समय लगभग दोपहर के 14.30 बजे ग्रीन फील्ड हाईवे बहदग्राम प्रधान की बरेजी से वादिनी मीना देवी पत्नी जीता राजभर निवासी प्रधान की बरेजी थाना मुहम्मदाबाद की नाबालिग पुत्री को अपाची मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात दो व्यक्तियों के द्वारा अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2026 थारा 137(2), 140 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गाजीपुर के निर्देशन टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके परिणाम आज दिनांक 03.08.2026 को उ0नि0 ईश्वरचन्द त्रिपाठी मय टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अपहृत बालिका को सुकशल बरामद करते हुए प्रकरण से सम्बन्धित सहअभियुक्ता रुकमा देवी पत्नी त्रिभुवन बिन्द निवासिनी ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 33 वर्ष को अभियुक्ता के घर वहद ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 5 अगस्‍त को होगा कुश्‍ती का जिला स्‍तरीय ट्रायल्‍स

गाजीपुर । क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के …