Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार यूनिफॉर्म का परिषदीय विद्यालयों में वितरण

गाजीपुर: स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार यूनिफॉर्म का परिषदीय विद्यालयों में वितरण

गाजीपुर। सोमवार को देवकली विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव शक्ति सहायता समूह द्वारा प्राथमिक विद्यालय दवोपुर, प्राथमिक विद्यालय बरहपुर यादव बस्ती, उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदगंज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दवोपुर में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नई यूनिफॉर्म मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और विद्यालयों के बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म उपलब्ध हो रही है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता सहित उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 5 अगस्‍त को होगा कुश्‍ती का जिला स्‍तरीय ट्रायल्‍स

गाजीपुर । क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के …