Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

नंदगंज में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के नेतृत्व में नंदगंज आगमन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्थानीय व्यापारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, सदर विधायक जयकिशन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक त्रिवेदी राम, राज्य कमेटी सदस्य पिंटू पाल तथा समाजवादी पार्टी गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बदलाव का मन बना लिया है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, व्यापारी पंकज जायसवाल, राजेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, संदीप जायसवाल, अमन, विकास यादव, रामआशीष यादव, प्रभुनाथ राम सहित अनेक व्यापारी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग का संक्रमित गुलाबजामुन खाकर बच्‍चा बीमार, सहायक आयुक्‍त ने सेम्‍पल जांच के लिए भेजा लैब  

गाजीपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री स्‍वीट्स एंड बेकरी महुआबाग के दुकान की संक्रमित गुलाबजामुन खाकर …