Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल: इनोवेटिव इनविक्टस -2026 के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल: इनोवेटिव इनविक्टस -2026 के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में  इनोवेटिव इनविक्टस -2026 का दूसरा दिन कार्यक्रमों और धूमधाम भरे उत्साह के साथ जारी रहा। आज का सत्र विशेष रूप से  एल के जी के नन्हे छात्रों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें  मुजिकल  चेयर  प्रतियोगिता और  टाइनी हट आर्टिस्ट रचनात्मक सत्र मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की मैनेजर डॉ. प्रीति सिंह तथा प्रिंसिपल चन्द्रसेन तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में  मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात हुआ तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने उक्त कार्यक्रम की औपचारिक उद्घोषणा की। उद्घाटन समारोह ने आयोजन को आध्यात्मिक और उत्साहजनक रूप दिया और सभी उपस्थितों का मनोबल बढ़ाया। डॉ. प्रीति सिंह ने उपस्थित  अभिभावक गण को सम्बोधित करते हुए कहा, “बच्चों की हर मुस्कान उनके भीतर छिपी अपार संभावनाओं की पहचान है। हम किस्से, कविताएँ और खेल के माध्यम से उन्हें सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र रूप से व्यक्त होने का अवसर देते है।  इन्नोवेटिव इनविक्टस 2026 का उद्देश्य यही है — रचनात्मकता को पंख देना और हर बच्चे में आत्मविश्वास जगाना।” प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं; यह अनुभव, सहभागिता और खेल के माध्यम से होने वाला निरंतर  मानसिक, नैतिक , शारीरिक  एवं आध्यात्मिक विकास है। आज के कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने जो ऊर्जा और लगन दिखाई, वह हमारे शिक्षण संदेश को साकार करती है। अभिभावकों का सहयोग सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार के लिए अमूल्य है। उन्होंने बताया कि म्यूजिकल चेयर सिर्फ मनोरंजन का एक खेल नहीं है बल्कि इसके माध्यम से बच्चों में ‘किसी अवसर को कैसे प्राप्त करते हैं’ सीखने का हुनर प्रदान करता है ।  कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर प्रीति सिंह तथा प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बने अभिभावकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सराहना की । इस कार्यक्रम में सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल  कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार त्यागी , आवेश कुमार, अमित सिंह, प्रियंका राय, श्वेता पांडे ,ऋतंभरा, अर्चना पांडे, सीसीए हेड प्रतिमा कुशवाहा, शुभम आर्य समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री स्‍वीट्स हाउस महुआबाग का संक्रमित गुलाबजामुन खाकर बच्‍चा बीमार, सहायक आयुक्‍त ने सेम्‍पल जांच के लिए भेजा लैब  

गाजीपुर। शहर के प्रसिद्ध श्री स्‍वीट्स एंड बेकरी महुआबाग के दुकान की संक्रमित गुलाबजामुन खाकर …