शिवकुमार
गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्तानर अंसारी के मौत के बाद पहली बार सीएम योगी युसूफपुर मुहम्मकदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने मंच से अपने भाषण में विधायक कृष्णाहनंद राय हत्यााकांड का जिक्र कर पूरे मुहम्मासदाबाद वासियो को एक बार फिर जगा दिया। सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया किसी का सगा नही होता है, जो उसको संरक्षण देते है सबसे पहले उन्हीि पर वार करता है। उन्होाने मुहम्माकदाबाद वासियो से अपील किया कि अच्छाज विधायक और सांसद चुने जिससे क्षेत्र के साथ-साथ जिले का भी विकास हो। उन्होाने कहा कि तत्का लीन सत्तास के संरक्षण में माफिया ने विधायक कृष्णामनंद राय सहित सात निर्दोषो की हत्या। करा दिया। सत्ताअ के इशारे में गवाहो और सबूतो को भी खत्मफ कर दिया गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ताा परिवर्तन हुआ और मैं मुख्य मंत्री बना तो अपराध माफियाओ के खिलाफ जीरो टॉलरेस नीति के तहत भाजपा सरकार ने माफियाओ को मिट्टी में मिला दिया। जिसकी चर्चा देश और विदेश में होती है। अब कोई भी माफिया भय दिखाकर आपको परेशान नही कर सकता है, आपके जमीन पर कब्जाव नही कर सकता है, आपसे वसूली नही कर सकता है। इस ओजस्वी भाषण को सुन हजारो की संख्याक में उपस्थित मुहम्मशदाबाद की जनता ने सीएम योगी का गगनभेदी नारो के साथ ताली बजाकर स्वारगत किया। चारो तरफ सीएम योगी, कृष्णाजनंद राय और पीयुष राय के समर्थन में नारे लग रहें थे। मुहम्मकदाबाद के युवा मयंक राय ने बताया कि मुहम्मषदाबाद की जनता सीएम योगी के प्रति आभारी है जिन्होरने विधायक जी के हत्याकरे माफिया को मिट्टी में मिला दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..