Breaking News
Home / खेल / 11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स हैदराबाद में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स हैदराबाद में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

गाज़ीपुर। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर में प्रशिक्षत ताईक्वांडो खिलाड़ी ऋषी राय व ऋषिता राय ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जी०एम०सी० बालयोगी इंडोर स्टेडियम में 24 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने में सफलता हांशील की है। प्रतियोगिता में ऋषि राय ने पुरुषों के 80 किलो. ग्राम भार वर्ग में खेलते हुवे लीग चरण में केरला पुलिस और क्वाटर फाइनल में हिमांचल प्रदेश पुलिस को हराया परंतु सेमीफाइनल में कुछ ही अंकों से सी.आर.पी.एफ. के खिलाड़ी से चूक गए वहीं नेशनल कैम्प में पैर की इंजरी से पीड़ित ऋषिता राय ने महिलाओं के 57 किग्रा. के लीग चरण में झारखंड पुलिस व क्वाटर फाइनल में आई.टी.बी.पी. को हराया , परंतु सेमीफाइनल में चोट का भारी असर दिखा और वे भी सी.आइ.एस.एफ. की महिला खिलाड़ी से हार गईं, बावजुद इन दोनों खिलाडियों द्वारा सेमीफाइनल तक पहुंचे के लिए काश्य पदक प्रदान कर संम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी इससे पूर्व भी 9वीं ऑल इंडिया पुलिस कलस्टर गेम्स गुवाहाटी (असम) तथा 10वीं ऑल इंडिया पुलिस कलस्टर गेम्स श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीत चुके हैं । दोनों खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस, अपने जनपद तथा गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी का नाम देशभर में रोशन किया है। ऋषिता राय इससे पूर्व 38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 में उत्तर प्रदेश के लिए ताईक्वांडो खेल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, वर्ष 2022 में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप बुल्गारिया (यूरोप) में देश का नेतृत्व कर चुकी हैं, जबकि ऋषि राय ने विश्व पुलिस व फायर गेम्स अल्बामा (अमेरिका) में देश का नेतृत्व कर स्वर्ण पदक जीता था। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक एवं दोनों खिलाड़ियों के मुख्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऋषि राय एवं ऋषिता राय जनपद गाज़ीपुर के सैदपुर क्षेत्र स्थित पिपनार गाँव निवासी अरविंद राय (डबलू राय) एवं रेनू राय की संतान हैं। दोनों सगे भाई-बहन हैं। ऋषि राय वर्ष 2016 तथा ऋषिता राय वर्ष 2017 से मेरे संरक्षण में ताईक्वांडो खेल का प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2023 में दोनों खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत चयन हुआ और वर्तमान में ऋषि राय उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल तथा ऋषिता राय सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि ऋषि राय पिछले चार वर्षों से सीनियर पुरुषों के 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिताएँ खेलते रहे हैं, जबकि इस वर्ष पहली बार उन्होंने वजन बढ़ा कर 80 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। नए भार वर्ग में अधिक वजन, शक्ति एवं अनुभव जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचे । वहीं ऋषिता राय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समय से ही पैर की चोट से जूझ रही थीं जी प्रतियोगिता के ठीक पहले काफी बढ़ गईं थीं, फिर भी उन्होंने अदम्य साहस, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अमित कुमार सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी आगामी 12वीं ऑल इंडिया पुलिस फोर्स गेम्स में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद आगमन पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी परिवार द्वारा दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सिद्धपीठ हथियाराम मठ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरू पूर्णिमा

गाजीपुर।सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर …