गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विगत कई वर्षों से मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र माफियाओं के चंगुल में जकड़ा था। अब माफिया का अंत हो चुका है। 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के अंत और विकास का शंखनाद करेंगे। क्षेत्र के विकास की 692 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उन्होने बताया कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आज देश के सबसे बड़े इकोनॉमी ग्रोथ और विकासशील प्रदेश बन चुका है। पहले यूपी में माफिया राज था और अब रामराज्य आ चुका है। उन्होने कहा कि भांवरकोल में जाम की समस्या से निपटने के लिए गाजीपुर और बलिया का प्रशासन कार्ययोजना बना रहा है शीघ्र ही जाम से मुक्ति मिल जायेगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारों पर इंडस्ट्रियल एरिया बनाने का कार्य प्रगति पर है। जमीनों का अधिग्रहण हो चुका है शीघ्र ही उद्योग धंधे की स्थापना होगी। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया है 30 जुलाई को नवीन कृषि मंडी यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के मैदान में पधार कर सीएम योगी के विचारों को सुनें और जनपद के विकास का साक्षी बनें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..