गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भगवान ब्रम्हा के मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के देवता महाराज दक्ष की जयंती मनायी गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रम, स्वाभिमान और सत्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लगातार साधु संतों और देश तथा धर्म के प्रतीक चिन्हों का लगातार दुरूपयोग और अपमान हो रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा भाजपा के लिए धर्म हमेशा वोट साधने का माध्यम रहा है। धर्म की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकना ही जन्मकाल से ही इसका मकसद रहा है। भाजपा के तथाकथित रामराज में दिनों-दिन अराजकता बढ़ती जा रही है। लूट, डकैती, बलात्कार,छिनैतीऔर हत्या की बाढ़ सी आ गयी है। यह सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से अक्षय साबित हो रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सिकंदर कन्नौजिया,रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव तिलक प्रधान,मनोज सारी,अफजल, संदीप यादव आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..