गाजीपुर। 19 जुलाई को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “गाजीपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की मुस्तैदी, शहर को जाम से दिलाई राहत” प्रकरण को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा उ0प्र0 एवं पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा संज्ञान में लेते हुये ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुये उन सभी नामित कर्मियों को कार्यालय यातायात निदेशालय लखनऊ बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि जनपद गाजीपुर में अकस्मात हुई तेज बारिश से शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर जलभराव के कारण गंभीर जाम की स्थिति को देखते हुए प्रतिकूल मौसम एवं विषम परिस्थितियो के बावजूद भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ जलमग्न सड़कों पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर अपने कर्तव्य का पालन करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा अथक प्रयास किया गया। उन्होंने उच्च कोटि के समर्पण, जनसेवा एवं अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। पुलिस कर्मियों के द्वारा किये गये उपरोक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
ड्यूटी में कार्यरत कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम निम्नवत् हैं-
- मु0आ0टी0पी0 गजराज सिंह
- आ0टी0पी0 कृष्ण कुमार
- आ0टी0पी0अरविन्द कुमार
- आ0टीpपी0 वेद प्रकाश यादव
- हो0गा0 गिरधारी राम
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..