गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद स्कूल में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों के Unit Test–1 के प्रदर्शन, उपस्थिति, अनुशासन तथा शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई, कक्षा में सहभागिता और सुधार की आवश्यकता वाले विषयों पर अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। अभिभावकों ने भी बच्चों की शिक्षा एवं विद्यालय से संबंधित अपने सुझाव साझा किए। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, गृहकार्य की निगरानी तथा घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था। विद्यालय परिवार ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..