गाजीपुर। आईएस- 191 गैंग के सदस्य सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ पुलिस ने राइफल के कागजात में हेराफेरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ई.रज राजा ने बताया कि आईएस-191 गैंग के सदस्यों के असलहों के भौतिक सत्यापन एवं कागजात के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर जांच करायी जिसमे बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का मामला संज्ञान में आया है। सांसद अफजाल अंसारी राइफल शस्त्र संख्या 1188 में भी ऐसा ही धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..