Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: सात साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ो की ठगी का हुआ खुलासा

गाजीपुर: सात साइबर ठग गिरफ्तार, करोड़ो की ठगी का हुआ खुलासा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के विरूद्ध पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान “साइ-वज्र” के अन्तर्गत, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी , जोन वाराणसी तथा उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डा0 ईरज राजा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, राकेश कुमार मिश्रा व क्षेत्राधाकारी नगर / साइबर के कुशल निर्देशन में साइबर सेल व थाना साइबर क्राइम व जनपद के विभिन्न थानों से 08 टीमें का गठित की गयी थी। उक्त टीमों के द्वारा त्वरित व योजनाबद्ध तरीके से ताबड़तोड़ छापामारी व कार्यवाही करते हुए टास्क फ्रॉड/ फेक रेंटिग/म्यूल खाताधारक / संदिग्ध मोबाइल नम्बर /, संदिग्ध एटीएम निकासी, Ponzy Scheme के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 07 अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में 06 अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । जिनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में NCRP PORTAL पर 21 से अधिक शिकायतों में करोडों रूपये की ठगी का मामला सामने आया है ।

अभियुक्त का विवरण-

1.प्रियांशु प्रजापति पुत्र अरविन्द प्रजापति पता- ग्राम सिधरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र-19 वर्ष द्वारा इन्स्टाग्राम पर प्रचार के माध्यम से स्टार पे व ओमनी गेट नाम की कम्पनी से लाभ करेन्ट व सेविंग खाता के माध्यम से साइबर फ्राड की धनराशि प्राप्त करना।

2.कुलदीप वर्मा पुत्र भोला प्रसाद वर्मा पता- ग्राम देवल थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र-32 वर्ष द्वारा अपने साइबर साथियो के साथ मिलकर बैंक में खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड से अर्जिंत धन प्राप्त करना तथा उन पैसो के अन्य साइबर साथियो के खाता में भेजना। साइबर पोर्टल पर  3 राज्यों से कुल 05 कम्पलेन का होना पाया गया।

3.प्रिंस गुप्ता पुत्र स्व0 मदन गुप्ता पता- गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र-18 वर्ष द्वारा जीवन नीर , एनजीए ,वाईएम एप के माध्यम से टास्क गेमिंग के द्वारा साइबर फ्रॉड करना।

4.अनुराग कुमार पुत्र सुखराम निवासी ग्राम बकराबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

5.सन्नी उर्फ पवन पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम अज्ञात ।

6.बाल अपचारी निवासी महुआवारी बेटावर कला थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर उम्र-16 वर्ष अपने नाम से खाता खुलवाकर कमिशन प्राप्त कर साइबर अपराधियो को खाता बेचना

  1. बाल अपचारी निवासी ढ़ढ़नी रणवीर राय थाना सुहवल जनपद गाजीपुर उम्र- 17 वर्ष अपने झांसा में भोले भाले लड़को पैसों का लालच देकर बैंक में खाता खुलवाना फिर उस खाता को साइबर अपराधियो को मोटा पैसा लेकर बेच देना।
[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य …