Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाज़ीपुर : टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया उत्तर प्रदेश (गाज़ीपुर यूनिट) की बैठक संपन्न

गाज़ीपुर : टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया उत्तर प्रदेश (गाज़ीपुर यूनिट) की बैठक संपन्न

गाज़ीपुर। टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया उत्तर प्रदेश, गाज़ीपुर यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मदरसों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना, तालीम के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मक़सूद ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में जनरल सेक्रेटरी मास्टर अज़ीज़ ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरपरस्त मास्टर अतहर, मौलाना फरीद एवं आरिफ ने भी अपने विचार रखते हुए मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।उपाध्यक्ष मौलाना हैदर खान ने शिक्षकों के बीच समन्वय और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं मीडिया इंचार्ज फ़ैयाज़ खान मिस्बाही ने संगठन की गतिविधियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा शिक्षा के सकारात्मक संदेश के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में जनपद गाज़ीपुर के विभिन्न मदरसों से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से तनवीर राही, शकील, इमरान, मुफ़्ती नियाज़, जलालुद्दीन, शाहनवाज़ खान, अमानतुल्लाह, अब्दुर्रहमान फ़रीदी, सय्यद हाशिम, हाफ़िज़ जहांगीर, इरशाद, हाशिम,सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि जनपद के मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने तथा समाज में तालीम की अहमियत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य …