Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: दादी ने ही की थी अपने मासूम पोते की हत्‍या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर: दादी ने ही की थी अपने मासूम पोते की हत्‍या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना भांवरकोल थानाक्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय बालक हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। 4 वर्षीय बालक की हत्‍या उसकी दादी ने ही किया था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 06.07.2026 को थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोड़ी खास निवासी वादी जामवंत कुशवाहा की सूचना पर उनके चार वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0  का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृत की बरामदगी हेतु थाने की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी । दिनांक 09.07.2026 को गुमशुदा बालक के पिता द्वारा घर के पास ही बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई । अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में प्रकाश मे आई वाछिंत अभियुक्ता कबुतरी देवी पत्नी तारानाथ कुशवाहा निवासी ग्राम गोड़ी खास थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 60 वर्ष को थानाध्यक्ष भावरोकल रोहित कुमार मिश्रा व मय हमराह कर्म0गण द्वारा दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 11.10 बजे ग्राम मिर्जाबाद के आगे तेतरिया मोड से 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य …