Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नि:शुल्‍क बीजों के लिए ई-लाटरी के माध्‍यम से होगा किसानों का चयन- उप कृषि निदेशक  

नि:शुल्‍क बीजों के लिए ई-लाटरी के माध्‍यम से होगा किसानों का चयन- उप कृषि निदेशक  

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसान भाइयों को सूचित किया है कि खरीफ 2026 से कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत सामान्य वितरण एवं मिनीकिट कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किये जाने वाले बीजों हेतु लाभार्थियों का चयन पहले आओं, पहले पाओ के स्थान पर ई-लाटरी के माध्यम से किया जा रहा है। तथा रबी में समस्त फसलों के सामान्य वितरण एवं मिनीकिट बीजों जैसे तोरिया, सरसो, गेहू, जौं तथा दलहन के समस्त फसलों के सामान्य वितरण एवं मिनीकिट निःशुल्क बीजों में कृषकों के चयन हेतु आवेदन/बुकिंग का कार्य विभागीय पोर्टल (agriculture.up.gov.in )के माध्यम से किया जा रहाँ है।  जनपद के कुल लक्ष्य के सापेक्ष कृषकों से आवेदन / बुकिंग आमंत्रित की जाएगी एवं लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की दशा में जनपद स्तर पर निर्धारित समिति के माध्यम से ई- लाटरी सम्पन्न करते हुए लाभार्थी कृषकों का चयन किया जाएगा। रबी सत्र में सामान्य वितरण एवं मिनीकिट में बीज वितरण के लाभार्थी चयन हेतु बुकिंग प्रारम्भ किये जाने की तिथियां निर्धारित की गयी है। जिसमें फसल तोरिया हेतु बुकिंग प्रारंभ तिथि 02 जुलाई 2026 से बुकिंग समाप्ति तिथि 16 अगस्त 2026 तक, ई लॉटरी तिथि 17 अगस्त 2026, दलहनी एवं तिलहनी फसल हेतु बुकिंग प्रारंभ तिथि 10 जुलाई 2026 सं बुकिंग समाप्ति तिथि 10 सितम्बर, 2026 तक, ई लॉटरी तिथि 11 सितम्बर 2026 तथा फसल गेंहॅू एवं जौ हेतु बुकिंग प्रारंभ तिथि 02 जुलाई 2026 से बुकिंग समाप्ति तिथि 30 सितम्बर 2026 तक ई लॉटरी तिथि 01 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। द्वितीय एवं तृतीय चरण हेतु बुकिंग 07 दिन के अंतराल पर खोली जाएगी। तदुपरांत प्रत्येक चरण 03 दिन का होगा सोमवार से बुधवार तक बुकिंग होगी एवं बृहस्पतिवार को ई लाटरी एवं शुक्रवार से रविवार का बुकिंग एवं पुनः सोमवार को ई लाटरी। किसान भाई अपने मोबाइल/लैपटाप/कम्प्यूटर से बीज लेने हेतु स्वयं बुकिंग कर सकेंगे अथवा न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक/अपने क्षेत्र के नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सम्पर्क कर निःशुल्क बुकिंग करा सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जुलाई माह में अंत्‍योदय योजना के तहत प्रति राशन कार्ड मिलेगा 20 किलो गेहूं व 25 किलो चावल

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 …