Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अनाज और सब्‍जी के फसलों पर कम से कम करें कीटनाशकों का प्रयोग- जिला कृषि अधिकारी    

अनाज और सब्‍जी के फसलों पर कम से कम करें कीटनाशकों का प्रयोग- जिला कृषि अधिकारी    

गाजीपुर। कृषि विभाग गाजीपुर कृषि भवन सभागार गाजीपुर में ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0 के अन्तर्गत कृषकों कीटनाशी विक्रेताओं/निर्माताओं एवं तकनीकी कार्मिकों हेतु जागरूकता कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित प्रशिक्षण हेतु नामित कंपनी समर्थमान एग्रो केमिकल्स लिमिटेड के प्रतिनिधि जनपद के कीटनाशी विक्रेता एवं जिले से आए कृषक सम्मिलित हुए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग हेतु बताया कि अनाज वाली फसलों मे कीटनाशकों का अवशेषी प्रभाव नगण्य होना चाहिए सब्जी एवं फलों का चक्र छोटा होने के कारण यदि कीटनाशकों का प्रयोग सावधानी पूर्वक न किया जाय तो ज्यादा रेजिडुअल इफेक्ट होता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी एवं नकली रसायनों से बचाने के लिए हमेशा पंजीकृत विक्रेता से ही कीटनाशक का क्रय करें लेबल/लीफलेट पर दिए अनुदेशों को पढ़े एवं रसायन क्रय बिल अवश्य प्राप्त करे। अपनी फसल हेतु उसी कीटनाशक का उपयोग करे जिसकी आनुशंसा कृषि विभाग द्वारा की गई हो। उन्होने बताया कि किसान भाई कीटनाशी प्रयोग के समय मास्क एवं दस्तानों का प्रयोग आवश्यक रूप से करे। प्रयोग के बाद दस्तानों सहित हाथ धोने के पश्चात ही दस्ताने निकाले एवं कीटनाशी अवशेषों का समुचित निस्तारण करे। कार्यशाला मे किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन और जैविक खादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का लक्ष्य जिले के हर घर तक शुद्ध सुरक्षित और पौष्टिक अनाज फल और सब्जियां पहुचाना है। जिला कृषि अधिकारी के आभार के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जुलाई माह में अंत्‍योदय योजना के तहत प्रति राशन कार्ड मिलेगा 20 किलो गेहूं व 25 किलो चावल

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 …