Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बेरोजगारों को मिलेगा नि:शुल्‍क ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण, गाइडलाइन जारी

बेरोजगारों को मिलेगा नि:शुल्‍क ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण, गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगें जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू0 1,00,000 (धनराशि रू0 एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2026 तक निर्धारित है। इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर www.obccomputertraining.upsdc.gov.in  अथवा  backwardwelfareup.in पर दिनांक 10 जुलाई 2026 तक भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों( आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंक पत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बवतम् दिनांक 10 जुलाई, 2026 को सयं  05.00 बजे तक जमा किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जुलाई माह में अंत्‍योदय योजना के तहत प्रति राशन कार्ड मिलेगा 20 किलो गेहूं व 25 किलो चावल

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 …