Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी पार्टी ने देवराज सिंह ठाकुर और भोनू सिंह ने झाड़ा पल्‍ला, कहा- ये पार्टी के नहीं हैं कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी ने देवराज सिंह ठाकुर और भोनू सिंह ने झाड़ा पल्‍ला, कहा- ये पार्टी के नहीं हैं कार्यकर्ता

गाजीपुर। समाजवादी ने अब देवराज सिंह ठाकुर और उनके पुत्र नीतेश सिंह भोनू से पल्‍ला झाड़ लिया है। पार्टी के जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सैदपुर ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर प्राणघातक हमला करने वाले देवराज सिंह ठाकुर और उनके पुत्र नीतेश सिंह भोनू पार्टी के किसी भी स्तर के चाहे ब्लाक, विधानसभा, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी नहीं है। वह पार्टी के न प्रारम्भिक सदस्य हैं न सक्रिय। उनके पदाधिकारी नामित किये जाने का कोई भी मनोनयन पत्र या सूचना हमको नहीं है। जो लोग देवराज सिंह को सैदपुर विधानसभा कमेटी का संरक्षक बता रहे हैं वह पुर्णतया गलत और निराधार है। समाजवादी पार्टी में किसी भी स्तर पर संरक्षक का पद सृजित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वह लोग समर्थक हो सकते हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा उन्हें नहीं सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी का ऐसे आपराधिक कृत्य करने वालों से समाजवादी पार्टी कोई वास्ता नहीं रखती है। समाजवादी पार्टी  गाजीपुर उनके द्वारा ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर किये गये कातिलाने हमले की घोर निन्दा करती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नगरपालिका जमानिया के अध्‍यक्ष ने जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

गाजीपुर। जमानिया स्थित गंगा पक्की पुल के समीप मैदान में रविवार की शाम जेडपीएल क्रिकेट …