गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भामाशाह को दानवीर और कुशल योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन,असीम त्याग, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ दान का अद्वितीय उदाहरण है। युद्ध के दौरान जब महाराणा प्रताप जी को धन का अभाव हो गया,युद्ध संचालित करने में दिक्कत पैदा होने लगी उस वक्त भामाशाह जी ने अपनी पूरी व्यक्तिगत सम्पत्ति बिना किसी लालच के समर्पित कर दी थी, तब इस पैसे से महाराणा प्रताप जी ने अपनी सेना को पुनर्गठित कर मुगलों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा। सदर विधायक माननीय जै किशन साहू ने इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए अयोध्या में चढ़ावा चोरी,जन-धन की लूट और कोरोना काल में सरकार द्वारा बनाए गये पी एम केयर्स के माध्यम से एकत्रित किये गये धन में हुए घोटाले एवं हेराफेरी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को दानवीर भामाशाह के जीवन से सबको लेकर जनता के हित में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में सरकारी सम्पत्ति लूटी जा रही है और अपनी तिजोरी भरी जा रही है दूसरी तरफ भामाशाह ने अपनी तिजोरी देश के लिए खोल दी थी। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को देश के लिए शर्मनाक बताया,इस घटिया हरकत से साधु संत, रामभक्त अपने को ठगा सा महसूस कर रहें हैं। इस घटना से देश की गर्दन दुनिया के सामने झुकी है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग किया। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, जुम्मन भाई,सदानंद यादव,सुरेन्द्र जायसवाल,विजय शंकर यादव,कमलेश यादव, जयराम भारती, शेर अली राईन, परवेज अहमद आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..