Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पल्‍स पोलियों को जड़ से समाप्‍त करने के लिए पिलाई गई खुराक

पल्‍स पोलियों को जड़ से समाप्‍त करने के लिए पिलाई गई खुराक

गाजीपुर। शासन के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के निर्देशानुसार पल्स पोलियों को समूल जड़ से समाप्त करने के लिए 0 से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों  को रविवार को ब्लाक के सभी गांवो मे पल्स पोलियो की खुराक  पिलाई गयी जिसमे आंगनवाङी कार्यकर्ती,एनम,आशा सहित स्वास्थय कर्मी शामिल थे। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय देवकली  केन्द्र पर पल्स पोलियों की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० शैलेन्द्र कुमार सिंह  ने कहा यह एक राष्ट्रीय अभियान है। पूरे ब्लाक मे 121 बूथ बनाये गये हैं।  जिसमे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाना आवश्यक हॆ।कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रहे ध्यान देना आवश्यक हॆ।यह अभियान पूरे ब्लाक मे 28 जून से 06 जुलाई तक चलेगा। इस कार्य मे अभिभावकों ,जनप्रतिनिधियों,ग्राम प्रधानों सहित समाजसेवी संगठनों का सहयोग आवश्यक है। 29 जून से 06 जुलाई तक स्वास्थय कर्मी घर- घर जाकर दवा पीने से वंचित बच्चो को दवा पिलाने का कार्य करेगे ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस अवसर पर एनम सीमा देवी, आशा किरन जायसवाल,आंगनबाङी कार्यकर्ती साधना श्रीवास्तव व सुनीता देवी,सहायिका सावित्री देवी आदि प्रमुख रूप से मॊजूद थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …