Breaking News
Home / अपराध / पुलिस मुठभेड़ में गो तस्‍कर घायल, तीन गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्‍कर घायल, तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जरगो गांव से पलिया जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने पलिया हनुमान मंदिर के पास वाहन को रोककर जांच करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, वाहन सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव निवासी सेराज खान के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा गया। मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष राजभर और गुलालसराय निवासी दिल मोहन राठौर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन का उपयोग कथित तौर पर गो-तस्करी में किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के अध्‍यक्ष श्रीप्रकाश भारती व सचिव बने उमेश कुमार यादव

गाजीपुर। भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 का द्विवार्षिक अधिवेशन कुशवाहा मैरेज हाल अरखपुर जंगीपुर, गाजीपुर …