Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा पालीटेक्निक काउंसलिंग केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया में मिल रही निःशुल्क सहायता

लालसा पालीटेक्निक काउंसलिंग केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया में मिल रही निःशुल्क सहायता

गाजीपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी, रायपुर, गाजीपुर में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेष निःशुल्क काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक पहुंचकर से काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने बताया कि अनेक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन चॉइस फिलिंग, संस्थान चयन एवं दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा पूर्णतः निःशुल्क हेल्प सेंटर की व्यवस्था की गई है, जहां प्रत्येक अभ्यर्थी को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी केवल ₹3250 काउंसलिंग शुल्क जमा कर सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी संस्थान कोड–4822 लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी, रायपुर, गाजीपुर का चयन कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। चेयरमैन अजय यादव ने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, अनुभवी नियमित शिक्षक तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जेईईसीयूपी के सभी सफल अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें, समय रहते संस्थान के हेल्प सेंटर पर पहुंचकर निःशुल्क काउंसलिंग सहायता प्राप्त करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान कोड–4822 का चयन कर प्रवेश सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …