शिवकुमार
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वाशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर ने इतिहास रचा है। मेडिकल कालेज के प्रथम बैच के 99 मेडिकल छात्र शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हो गये हैं। उत्तीर्ण मेडिकल छात्र-छात्राएं अब एक वर्ष के इंटरशिप के बाद देश और समाज की सेवा करेंगे। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि 2021 में नीट परीक्षा से उत्तीर्ण काउंसलिंग द्वारा 100 बच्चों ने मेडिकल कालेज गाजीपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन लिया था। कुछ समय बाद एक छात्र ने पढ़ाई छोड़ दी शेष 99 छात्रों ने अपने अध्ययन को जारी रखा। 2026 के अंतिम समेस्टर की परीक्षा देने के बाद परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमे 99 छात्र-छात्राएं सभी उत्तीर्ण हो गये। प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि यूपी सरकार के मंश के अनुरुप उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं एक वर्ष के इंटरशिप के बाद देश-प्रदेश में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..