Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष बनीं सरोज कुशवाहा व प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने कृष्‍ण बिहारी राय, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष बनीं सरोज कुशवाहा व प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने कृष्‍ण बिहारी राय, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष पंकज चौधरी ने अपने 55 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमे प्रदेश उपाध्‍यक्ष, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्‍यक्ष, कार्यालय के मंत्री, मुख्‍य वक्‍ता आदि का नाम घोषित किया गया है। जिले के लिए सबसे खुशी की बात रही कि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कृष्‍णबिहारी राय को प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है और सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है। सरोज कुशवाहा के अध्‍यक्ष और कृष्‍ण बिहारी राय को उपाध्‍यक्ष बनाये जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। एक-दूसरे को बधाई देने के लिए लगातार संदेश भेजे जाने लगे। सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्‍यक्ष और कृष्‍ण बिहारी राय को उपाध्‍यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, उपाध्‍यक्ष सुधाकर कुशवाहा, महामंत्री विष्‍णु सिंह, नवीन श्रीवास्‍तव, नगरपालिका गाजीपुर अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, डा. सानंद सिंह, रामाश्रय कुशवाहा, आदि लोगों ने बधाई दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विनीत राय हत्‍याकांड का आरोपी गैंगेस्‍टर शंकर पांडेय के पिता रविशंकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी …