Breaking News
Home / अपराध / सहेड़ी में पैमाइश के दौरान दबंग युवक ने लेखपाल पर किया ईंट से प्रहार, गंभीर रुप से घायल

सहेड़ी में पैमाइश के दौरान दबंग युवक ने लेखपाल पर किया ईंट से प्रहार, गंभीर रुप से घायल

गाजीपुर। सदर तहसील के सहेड़ी गांव में पोखरे के नाली के पैमाइश सरकारी कार्य के दौरान लेखपाल पर एक युवक ने ईट से हमला कर दिया। हमले में लेखपाल का सिर फूट गया है और सिर में गम्भीर चोटें आई है। गांव में तालाब खुदाई और नाली निर्माण के दौरान युवक ने लेखपाल पर हमला किया। घायल लेखपाल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहाँ तालाब खुदाई और नाली निर्माण कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस और पंचायती राज विभाग के कर्मियों के साथ पहुंची थी। इसी दौरान राजस्व विभाग की टीम में शामिल लेखपाल अनिल प्रजापति पर गांव के ही एक युवक ने ईट पत्थर से हमला बोल दिया। युवक के हमले से लेखपाल का सिर फूट गया। फिलहाल लेखपाल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कालेज में जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला घायल लेखपाल से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्‍त की और अच्‍छे इलाज के लिए चिकित्‍सकों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जायेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विनीत राय हत्‍याकांड का आरोपी गैंगेस्‍टर शंकर पांडेय के पिता रविशंकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी …