Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस लाइन गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, डीएम-एसपी और सैकड़ों जनपदवसियों ने किया योगाभ्‍यास

पुलिस लाइन गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, डीएम-एसपी और सैकड़ों जनपदवसियों ने किया योगाभ्‍यास

गाजीपुर। आज 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga For Healthy Ageing) हमें जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य, संतुलन और सक्रियता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर (पंचायती राज्य मंत्री उ0प्र0) व विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल ( अध्यक्ष  नगर पालिका परिषद गाजीपुर), जखानिया विधायक बेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षणरत मुख्य आरक्षी व आमजन को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को तनाव-मुक्त, ऊर्जावान और कर्तव्य पथ पर सदैव सजग रहने का संदेश दिया गया। योग के अभ्यास से जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, इस भाव के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …